Bollywood News


प्रेमी के साथ परिवार बढ़ाना चाहती हैं ब्रिटनी

प्रेमी के साथ परिवार बढ़ाना चाहती हैं ब्रिटनी
​हॉलीवुड गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अपने प्रेमी चार्ली एबरसोल के साथ अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं। रडारऑनलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, गायिका ने एबरसोल के साथ इसके लिए बातचीत भी शुरू कर दी है।​​

​ एक सूत्र के मुताबिक​, "ब्रिटनी का कहना है कि चार्ली अपना बच्चा चाहते हैं।​ उन्हें लगता है कि ब्रिटनी उनके बच्चों के लिए एक अच्छी मां साबित होंगी।​"​

​ एबरसोल ने हाल ही में ब्रिटनी और उसके दो बेटों-सीन प्रेस्टन तथा जयदेन जेम्स के साथ फोटो इंटरनेट पर डाली। तस्वीर में वे काफी खुश और पार्टी करते नजर आ रहे थे।

End of content

No more pages to load