Bollywood News


पिट के साथ शादी करके खुश हैं जोली

पिट के साथ शादी करके खुश हैं जोली
​अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली लंबे समय से अपने प्रेमी रहे पिट से शादी करके खुश हैं और उनका कहना है कि इस संबंध ने एक अलग तरह अनुभूति दी है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि शादी ने उन्हें इसका एहसास नहीं कराया है कि इससे पहले उनके संबंध अधूरे थे, बल्कि दोनों पहले से ही अपने संबंधों को पूर्ण महसूस करते थे।​

​ मिरर डॉट को डॉट यूके के अनुसार, पिट से करीब 10 साल के प्रेम संबंध के बाद पिछले साल विवाह बंधन में बंधी 39 वर्षीया जोली ने कहा​, "वह बेहद खुशनुमा क्षण था। हम सभी खुश थे। अपने संबंधों को लेकर हम पहले से ही आश्वस्त थे और इस तरह का आश्वासन आपको शांति देता है।​"

​​ ​'​अनब्रोकन​'​ फिल्म की निर्देशक ने कहा​, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि हमें कभी नहीं लगा कि हमारे बीच कुछ अधूरा था या हमें शादी करने की आवश्यकता है। हमें पहले से ही पूर्णता का एहसास होता था और हम इस बात को लेकर प्रतिबद्ध थे कि बच्चों से दूर नहीं हो सकते। इसलिए हम पहले से ही प्रतिबद्ध थे।​"
जोली और पिट के छह बच्चे हैं।

End of content

No more pages to load