टेलीविजन सम्राट साइमन कॉवेल ने संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' के सदस्य जाएन मलिक के बैंड छोड़ने के फैसले पर अपनी राय जाहिर की है। साइमन ने ही वर्ष 2010 में अपने टीवी टैलेंट हंट शो 'द एक्स फैक्टर' में 'वन डायरेक्शन' की खोज की थी।
वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, साइमन ने कहा, "वह कमाल के गायक हैं। उन्हें अपने लिए थोड़ा वक्त चाहिए, जैसा उन्होंने खुद कहा है। वह 22 साल के एक सामान्य युवक की जिंदगी जीना चाहते हैं, जो अब उनके हाथ में है।"
साइमन ने 2010 में 'द एक्स फैक्टर' के समापन के बाद अपने रिकॉर्ड लेबल सायको रिकॉर्डस के साथ 'वन डायरेक्शन' का करार किया था। जाएन के बैंड छोड़ने के बाद अब 'वन डायरेक्शन' में निएल होरान, लियाम पायने, हैरी स्टाइल्स और लुईस टॉमलिसन बचे हैं।
कमाल के गायक हैं जोएन: साइमन
Saturday, April 11, 2015 21:30 IST


