Bollywood News


​पिज़्ज़ा​ देख खुद को रोक नहीं पाती हैं केटी पेरी

​पिज़्ज़ा​ देख खुद को रोक नहीं पाती हैं केटी पेरी
​वैसे तो खूबसूरत केटी पेरी हमेशा स्वास्थ्य से भरपूर खाना ही खाना पसंद करती है, यहाँ तक कि देश​ ​से बाहर जाने पर भी कोशिश करती हैं कि वह पौष्टिक खाना ही खाए। लेकिन बात अगर पिज़्ज़े की हो तो मैडम केटी पेरी खुद को रोक नहीं पाती हैं।​​

केटी ने अपनी इस आदत का खुलासा करते हुए कहा, "शुरुआत में मैं अपने लिए एक ऐसे खानसामा को लेकर आई, जो ऐसा खाना बनाए जिससे भूख कम लगे और जिसमें कोई डेरी उत्पाद न हो। लेकिन कुछ समय बाद मुझमें​ 'चलो पिज्जा खाते हैं'​ ​की ललक उठी।"

केटी (30) ने कहा, "मैं विदेश दौरे के दौरान हमेशा पौष्टिक खाना खाने की कोशिश करती हूं,​ लेकिन मेरी टीम के अन्य लोग हमेशा पिज्जा लिए घूमते हैं। ऐसे में मेरा जी ललचाता है और मैं मन ही मन कहती हूं कि 'मुझे भी एक टुकड़ा दे दो यार, तुम अगर मुझे एक टुकड़ा दोगे, तो मैं तुम्हें एक घंटा अतिरिक्त सोने दूंगी।"

End of content

No more pages to load