Bollywood News


'​फास्ट एण्ड फ्यूरियस 7​' ने स्थापित किये नए कीर्तिमान

'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 7' की लोकप्रियता चरम पर है और फिल्म ने बेहद कम समय में ताबड़ तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म ने सिर्फ दो हफ़्तों में 80 करोड़ डॉलर के आस-पास के आंकड़े को छू कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

​ज्ञात हो तो फिल्म के ​दिवंगत अभिनेता पॉल वाकर की अंतिम फिल्म ने 66 विदेशी बाजारों से 19.5 करोड़ डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही यूनिवर्सल मूवी की इस फिल्म की विदेशों में कमायी 54.8 करोड़ डॉलर हो गयी है।​

​ हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ​'​फ्यूरियस 7​'​ ने इस सप्ताहांत पर घरेलू बाजार में 6.06 करोड़ डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही रिलीज से महज 10 दिन के भीतर फिल्म की कमाई 25.22 करोड़ डॉलर हो गयी है जो 'फ्यूरियस 6' की कुल कमाई 23.9 करोड़ डॉलर, से ज्यादा है।

End of content

No more pages to load