Bollywood News


​​मुझे मॉडल नहीं बनना: केली जेनर

​​मुझे मॉडल नहीं बनना: केली जेनर
​​टेलीविजन रियलिटी स्टार केली जेनर का कहना है कि वह मॉडल नहीं बनना चाहती क्योंकि उनकी कई अन्य आकांक्षाएं हैं।​

सूत्रों के अनुसार, केली (17) ने पेरिस में पिछले सीजन में अपने जीजा केनी वेस्ट के एडिडास ओरिजनल शो के लिए रैंपवॉक की थी, लेकिन उनकी अपनी बहन केंडल जेनर की तरह मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की कतई इच्छा नहीं है।​

​ केली ने ​'​ग्रैजिया​'​ पत्रिका को बताया​, "केनी का फैशन शो अच्छा था। यह एक बढिय़ा अनुभव था, लेकिन मैं मॉडल नहीं बनना चाहूंगी। मॉडलिंग केंडल के लिए ही ठीक है। मुझे डिजाइनिंग पसंद है। मैं इस साल सब कुछ आजमाना चाहती हूं।​" ऐसी अफवाहें हैं कि केली ने होंठों को बड़ा कराने के लिए सर्जरी कराई है।​

​ ​​ केली ने तमाम अफवाहों का खंडन करते हुए कहा​, "मेरी प्रतिक्रिया ऐसी होती है कि ​'​मेरे होंठों के बारे में बात करना बंद करो। मैंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है। मैंने कभी सर्जरी नहीं कराई। लोग मेरी पुरानी तस्वीरें देखते हैं और कहते हैं​ 'केली बहुत अलग दिख रही हो​', लेकिन मैं 12 से 18 साल तक एक जैसी कैसे दिख सकती हूं?​"​

End of content

No more pages to load