Bollywood News


डेविड और विक्टोरिया ने खुले तौर पर एक दूसरे के लिए जताया प्रेम ​

डेविड और विक्टोरिया ने खुले तौर पर एक दूसरे के लिए जताया प्रेम  ​
​पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ​और उनकी​ पत्नी विक्टोरिया बेकहम ​लगता है दोनों एक दूसरे को बेहद प्रेम करते हैं। डेविड बेकहम ने अपनी पत्नी के जन्मदिन ​के अवसर पर उनके लिए खुलकर प्रेम जाहिर किया। वहीं विक्टोरिया ने भी इसका तहे दिल से स्वागत करते हुए प्यार से जवाब दिया। गायिका और फैशन डिजाइनर​ विक्टोरिया शुक्रवार को 41 साल की हो गईं।​

​​ ​​सूत्रों के अनसुार, इस पुरानी तस्वीर में दोनों ने अपने बालों को ब्लीच करा रखा है और एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आ रहे हैं।​

​ डेविड ने तस्वीर के साथ लिखा​, "जन्मदिन मुबारक प्यारी पत्नी।​" इस बीच, विक्टोरिया ने भी अपने 17 अप्रैल को अपने 41वें जन्मदिन की फोटो साझा की, जिसमें वह समुद्र की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रही हैं।​

​ उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा​, "दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा जगह, जहां मेरा परिवार साथ हो। मैं आपसे प्यार करती हूं।​"

​​ विक्टोरिया ने एक सुनहरी ट्रॉफी की भी तस्वीर साझा की, जिसपर लिखा था, 'मदर ऑफ द ईयर।​ '​उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा​, "मेरे बेटों और बेटी हार्पर की तरफ से मिला नायाब तोहफा।​"​

End of content

No more pages to load