Bollywood News


हॉलीवुड फिल्म 'जूलैंडर 2' में नजर आएगी पेनेलोप क्रूज

​हॉलीवुड अभिनेता बेन स्टिलर ने 'जूलैंडर 2' फिल्म में अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज के अभिनय करने की घोषणा की है​। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, बेन ने फिल्म में पेनेलोप के होने की घोषणा फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर की​।

'जूलैंडर 2' वर्ष 2001 में आई फिल्म 'जूलैंडर' का सीक्वल है. बेन इसमें मूल फिल्म की तरह ही डेरेक जूलैंडर की भूमिका में होंगे​। ​उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा, "पेनेलोप 'लिटिल पेनी' क्रूज के 'जूलैंडर 2' में होने की घोषणा करके उत्साहित हूं​।​"​

​​फिल्म में उनके साथ बेन, ओवेन विल्सन, विल फेरेल और क्रिस्टन विग होंगे​। फिल्म का निर्देशन बेन करेंगे. उन्होंने इसकी पटकथा जस्टिन थेरॉक्स के साथ मिलकर लिखी है​।​

End of content

No more pages to load