खबर है कि हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान की सौतेली मां केट मेजर लोहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। केट को नशे की हालत में पति माइकल लोहान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, माइकल ने 16 अप्रैल को पत्नी के हमला करने के बाद बोका रैटन पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि केट बाहर डिनर करने के बाद घर लौटीं। वह नशे में लग रही थीं। वह माइकल के साथ हाथापाई करने लगी। उनकी कमर पर नाखून मारने लगी। उस वक्त माइकल बिना कमीज के थे।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो केट नशे में दिखीं। उनसे शराब की बू आ रही थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने माना कि उन्होंने कई गिलास शराब पी। केट के अनुसार, उनका माइकल से झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ, जब उन्होंने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया। केट ने यह भी दावा किया कि माइकल ने उन्हें उनकी गर्दन से पकड़ा।
लिंडसे लोहान की सौतेली माँ हो गई हैं गिरफ्तार?
Wednesday, April 22, 2015 13:01 IST


