फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट का हॉलीवुड और बॉलीवुड के फैन्स हर साल बेसब्री से इंतज़ार करते हैं, हर कोई जानना चाहता है की उनका पसंदीदा फिल्म स्टार इस लिस्ट में कौन से स्थान पर है, है भी या मंदी की मार उस पर भी पड़ गयी है. ऐसे में फोर्ब्स की टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्टर्स की ये लिस्ट जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है जारी हो गयी है, चलिए जानते हैं कौन सा सितारा किस स्थान पर है-
इस सूची में दसवें स्थान पर हैं हाल ही में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' में जिनी के किरदार में दिखे विल स्मिथ. अलादीन ने दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 7200 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म के स्टार विल स्मिथ की कमाई जून 1 2018 से जून 1 2019 के बीच रही 35 मिलियन यानी लगभग 252 करोड़ रुपये.
सुपरस्टार जैकी चैन 65 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी स्टारडम और फैन् फोल्लोइंग पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है, जैकी 65 की उम्र में इतनी कमाई कर रहे हैं जितनी दुनिया के बड़े बड़े सुपरस्टार्स जवानी में नहीं कर पाते हैं उन्होंने जून 1 2018 से जून 1 2019 के बीच 58 मिलियन यानी लगभग 415 करोड़ रुपये की कमाई की है.
बॉलीवुड के नए भारत कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. अक्षय की पिछली सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की है, उनकी हालिया रिलीज़ मिशन मंगल ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है ऐसे में अक्षय की कमाई बढ़ना लाज़मी है. अक्षय ने जून 1 2018 से जून 1 2019 के बीच 65 मिलियन यानी 460 करोड़ रुपये की कमाई की है.
आयरन मैन और अवेंजेर्स जैसी फिल्मों से पूरी दुनिया में फैन्स का दिल जीतने वाले रौबर्ट डाउनी जूनियर इस लिस्ट में न हों ऐसा हो ही नहीं सकता. 2013 से 2015 तक इस लिस्ट में नंबर 1 पर रहने वाले रोबर्ट इस साल तीसरे पायदान पर हैं. रौबर्ट ने जून 1 2018 से जून 1 2019 के बीच 66 मिलियन यानी लगभग 475 करोड़ रुपये की कमाई की है.
अवेंजेर्स फिल्म सीरीज में सुपर हीरो 'थॉर' का किरदार निभाने वाले क्रिस इस सूची में 76.4 मिलियन डॉलर्स की कमाई के साथ दुसरे स्थान पर हैं. क्रिस ने जून 1 2018 से जून 1 2019 के बीच अपनी लगभग 540 करोड़ की कमाई की है. क्रिस की अवेंजेर्स एन्डगेम दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी रही.
हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन इस सूची में नंबर 1 पर है, फोर्बेस के मुताबिक इन्होने जून 1 2018 से जून 1 2019 के बीच 89.4 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 640 करोड़ रूपए कमाए हैं. उनकी फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' के लिए ड्वेन ने 23.5 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 165 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.
Popular Slideshows
-
Sexiest Movies of Bollywood
-
It's Hot! Hollywood Divas and Their Leaked Vids
-
Best Cleavages In Bollywood
-
Nearly Nude Celebs !
-
Bollywood Queens Gone Topless
-
Poonam Posts Bathing Video Online !
-
Kim Kardashian Naked !
-
Most Popular Porn Stars of All Times
-
Revealed: Meet Bigg Boss 8 contestants!
-
Bollywood's Top 10 Curvaceous Butts
-
B-Wood's Hot Slurpy Kisses










