Bollywood News


ओह! दीपिका​ ने की रणवीर और रणबीर की तुलना

ओह! दीपिका​ ने की रणवीर और रणबीर की तुलना
दीपिका जो इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। एक समय पर वह रणबीर कपूर के बेहद करीब हुआ करती थी। अब जब दीपिका रणीबर और रणवीर सिंह दोनों की ही आदतों से अच्छी तरह से वाकिफ हो चुकी हैं उन्होंने दोनों को लेकर एक मनोरंजक खुलासा किया है।

भले ही दीपिका पादुकोण आज रणबीर के साथ रिश्तों में न हो लेकिन वह इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर के साथ काम जरूर कर रही हैं। जिसके चलते उनका सम्पर्क रणबीर के साथ बना हुआ है। दीपिका ने रणबीर के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि रणबीर कपूर एक अंतर्मुखी इंसान हैं। जबकि रणवीर सिंह काफी बेबाक हैं।

दीपिका ने रणबीर​ के बारे में बात करते हुए कहा कि रणबीर कपूर काफी अंतर्मुखी हैं। वह एक साथ बैठकर पढ़ते हैं लेकिन रणबीर कभी भी उनके आस-पास क्या चल रहा है क्या प्रोसेस चल रहे है उसे नहीं देखते। वह चुपचाप एक कोने में बै​ठे होते हैं​। हम बातें करते हैं​, शॉट देते हैं और काम खत्म​। ​​पता नहीं, रीडिंग सेशन में जब मैं नहीं होती तो वह क्या करते हैं​।

​वहीं फिल्म 'रामलीला' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई दीपिका ने कहा कि रणवीर ​पढ़ने के साथ-साथ पूरी प्रोसेस पर नज़र रखते हैं​। उन्हें रीडिंग सेशन में भी संगीत चाहिए​। वैनिटी से सेट पर संगीत उनके साथ चलता है​।​ उनकी एनर्जी सब पर असर डालती है​।​

End of content

No more pages to load