Bollywood News


विशाल संग दूसरी फिल्म को लेकर उत्साहित सैफ अली खान

विशाल संग दूसरी फिल्म को लेकर उत्साहित सैफ अली खान
​अभिनेता सैफ अली खान निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओंकारा' (2006) में ईश्वर 'लंगड़ा' त्यागी की भूमिका निभा चुके हैं​।​​​ ​वहीं अब ​वह भारद्वाज के निर्देशन की अगली फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं​।

फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है​। इसमें सैफ के साथ शाहिद कपूर भी होंगे​। सैफ (44) यहां एक मोबाइल के ​लॉन्च पर मौजूद थे​। इस दौरान उन्होंने उन अफवाहों को खारिज किया, जिनके मुताबिक, यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के दुखांत नाटक 'किंग लियर' पर आधारित है​।​​

​​ सैफ ने आईएएनएस को बताया, "मैं विशाल के साथ काम कर रहा हूं​। मुझे पटकथा नहीं पता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह 'किंग लियर' पर आधारित है​।​ यह कुछ और है, इसलिए मैं विशाल संग दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हूं​। मेरे ख्याल से हम मिलकर अच्छा काम करते हैं​।​"​​

​​ ​ आने वाली फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सुजॉय घोष और विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म भी साइन की है​।​

End of content

No more pages to load