Bollywood News


​रणबीर ने किया खुलासा! ट्विटर पर क्यों नहीं है अकाउंट

​रणबीर ने किया खुलासा! ट्विटर पर क्यों नहीं है अकाउंट
रणबीर कपूर जो आजकल अपनी आगामी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं उन्होंने अब अपने सोशियल मीडिया पर न होने को लेकर खुलासा किया है।

दरअसल रणबीर को लगता है कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (फ्रीडम ऑफ़ स्पीच) है ही नहीं। उनका कहना है कि जो कुछ भी यहाँ कहा जाता है, उसके कई सारे मतलब निकाल लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आपको बोलने की आजादी ही नहीं है तो भला आप कैसे 'ट्विटर' जैसी चीज का प्रयोग कर सकते हैं। उन्हें लगता है कि ट्विटर पर कुछ ही ऐसे लोग हैं जो खुलकर अपने दिल की बात बोलते हैं और उनमें से उनके पिता ऋषि कपूर भी एक हैं।

End of content

No more pages to load