अभिनेत्री कोंकणा सेन हमेशा से बेहतरीन फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए उनकी बांग्ला फिल्म 'कादंबरी' की स्क्रीनिंग रखी गई।
सुमन घोष की 'कादंबरी' में कोंकणा (35) कादंबरी देवी की भूमिका में हैं, जो नोबेल पुरस्कार विजेता 'गुरुदेव' रवींद्रनाथ टैगोर की साली थीं।
कोंकणा ने रविवार को फिल्म के एक गीत के लिंक के साथ ट्विटर पर लिखा, "राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के लिए 'कादंबरी' की स्क्रीनिंग होने से बहुत गौरवान्वित हुई।"
'कादंबरी' में परमब्रत चटर्जी, टैगोर की भूमिका में हैं. फिल्म आठ मई को रिलीज होगी।
राष्ट्रपति ने देखी कोंकणा सेन की 'कादंबरी'
Monday, May 04, 2015 17:30 IST


