Bollywood News


एक नहीं बल्कि दो-दो बार रेड कार्पेट पर होंगी कैट और सोनम

एक नहीं बल्कि दो-दो बार रेड कार्पेट पर होंगी कैट और सोनम
​68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में पहली बार शिरकत करने जा रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ न केवल इसके उद्घाटन दिवस, बल्कि अगले दिन भी इसके रेड कारपेट की शोभा बढ़ाएंगी।​

​ एक बयान में कहा गया कि लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर कैटरीना 13 और 14 मई यानी दो दिन कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में रेड कारपेट पर उपस्थिति दर्ज कराएंगी।​

​​ वहीं, ब्रांड की अन्य एंबेसडर अभिनेत्री सोनम कपूर भी 16 और 18 मई को इसके रेड कारपेट की शोभा बढ़ाएंगी। करीब एक दशक से अधिक समय से लोरियाल की ब्रांड एंबेसडर बनी हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन 17 और 20 मई को रेड कारपेट पर मौजूदगी दर्ज कराएंगी।​

​​ जहां तक हॉलीवुड का सवाल है कि ब्रिटिश अभिनेत्री नाओमी वाट्स 13 और 14 मई को कान्स में शिरकत करेंगी। गायिका-टेलीविजन हस्ती चेरिल कोल 15 मई, अभिनेत्री जेन फोंडा 16 एवं 17 मई और अभिनेत्री एंडी मैकडोवेल 16 एवं 18 मई को कान्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

End of content

No more pages to load