Bollywood News


मेरे और रणबीर के बीच ​की केमिस्ट्री शब्दों में बयान नहीं हो सकती: दीपिका

ऑनस्क्रीन और ऑफ़ स्क्रीन दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच की केमिस्ट्री बेहद गहरी है और इस बात को सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद दीपिका भी स्वीकार करती हैं।​

दीपिका ने एक साक्षात्कार में ​कहा, 'इसका कोई महत्व नहीं रह जाता है कि हम दोनों का रिश्ता कहां तक है और हम लोगों को बताएं कि हमलोग साथ काम कर रहे हैं, सवाल उठते रहेंगे। लेकिन मुख्य बात यह है कि हम दोनों के बीच एक विशेष समीकरण है।​​

​ बॉलीवुड की इस जोड़ी का एक साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप हो गया था। इन्हें अंतिम बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' में एक साथ देखा गया था। दोनों इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में एक बार फिर साथ आ रहे हैं।​​

​ दीपिका ने कहा​, "​चाहे हम जिन्दगी में कितना भी आगे चले जायें, लोगों को चाहे जितना कहें कि हम काम करने में बिल्कुल सहज हैं, सवाल होते रहेंगे। लेकिन बात यह हैं कि हमारे बीच एक विशेष समीकरण थे, हैं और रहेंगे जिसे शब्दों में नही बयां किया जा सकता।​"​​

End of content

No more pages to load