Bollywood News


नई-नई चीजें सीखने की बहुत शौक़ीन हैं जैकलीन

नई-नई चीजें सीखने की बहुत शौक़ीन  हैं जैकलीन
​आगे ब्रिटिश फिल्म 'डेफिनेशन ऑफ फियर' में नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज कहती हैं कि परफॉर्मर होने के नाते उन्हें नई चीजें सीखना अच्छा लगता है। जैकलिन ने ये बातें यहां बुधवार को एक ब्रांड के प्रचार के मौके पर कही।​​

​ उन्होंने कहा​, "हम स्वयं को एक परफॉर्मर व कलाकार मानते हैं। दूसरे देशों की फिल्मों में काम करना एक अच्छी चीज है। मैं श्रीलंका निवासी होने के बावजूद बॉलीवुड में आई और मैं एक ऐसे सिनेमा में काम कर रही हूं, जो मेरे लिए अनजान हैं। यह मेरे देश से नहीं है, इसलिए आप जब आगे बढ़ते हैं और चीजें सीखते हैं, तो अच्छा होता है। यह एक अच्छी चीज है।​"​

​ उन्होंने कहा, ''मेरे ख्याल से अब हर चीज बहुत ज्यादा सार्वभौमिक हो गई है। दुनियाभर के अलग-अलग कलाकार अलग-अलग सिनेमा और साथ ही अलग-अलग चीजें कर रहे हैं।'' जैकलिन 'डेफिनेशन ऑफ फियर' के अलावा अपने देश श्रीलंका में 'अकोर्डिग टू मैथ्यू' नाम से भी एक फिल्म कर रही हैं।

End of content

No more pages to load