Bollywood News


दिलचस्प! संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका​?

दिलचस्प! संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका​?
​​​खबर है कि फिल्म 'शानदार' के बाद एक और फिल्म जो संजू बाबा की बायोपिक होगी उसमें रणबीर और दीपिका फिर साथ नजर आ सकते हैं।​

​ निर्देशक राजकुमार हिरानी ​अब ​संजय दत्त की ​जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। वहीं अभी तक चर्चा थी कि रणबीर कपूर शायद फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में नजर आ सकते हैं अब खबर है कि ऐसा सच में होने जा रहा है। सुनने में आया है कि हिरानी ने इस किरदार के लिए रणीबर कपूर को चुन लिया है वहीं उनकी हीरोइन के किरदार में और कोई नहीं बल्कि खुद दीपिका होंगी।​​

​ फिल्म में दीपिका ​रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बताया जाता है कि हिरानी फिल्म ​'​पीकू​'​ में दीपिका के काम से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने इस फिल्म में दीपिका के काम की जमकर सराहना की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत भी हुई है।​​

​ माना जा रहा है कि हिरानी ने दीपिका से संजय दत्त की बायोपिक में काम के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of content

No more pages to load