Bollywood News


देखे वीडियो: ​​इमरान हाशमी की ​'​अजहर​'​ का टीजर जारी

देखे वीडियो: ​​इमरान हाशमी की ​'​अजहर​'​ का टीजर जारी
​पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की दुनिया की एक झलक देने वाली आगामी फिल्म ​`​अजहर​`​ का टीजर सोमवार को ​लॉन्च हुआ।​

मौके पर फिल्म के मुख्य नायक इमरान हाशमी ने स्वयं का परिचय ​मैं ​`​अजहर​` के रूप में कराया। इमरान ने इस बारे में टि्वटर पर लिखा​, `अजहर​`​ का टीजर आ गया है।​"

टीजर में इमरान तो नजर नहीं आए, लेकिन उनकी आवाज ने ट्रेलर में जान डाल दी। वहीं, पोस्टर के जरिए अजहर के रूप में उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है। टीजर में वह दर्शकों के बीच से पवेलियन से निकलते दिख रहे हैं।

टोनी डीसूजा निर्देशित एवं बालाजी मोशन पिक्चर्स व एमएसएम मोशन पिक्चर्स निर्मित ​`​अजहर​`​ 13 मई, 2016 को दुनियाभर में रिलीज होनी है। अजहरूद्दीन ने 1990 के दशक में ज्यादातर समय भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई की। वह वर्ष 2,000 में मैच-फिक्सिंग कांड में फंसे। इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। वर्ष 2012 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने उन पर लगा यह प्रतिबंध हटा लिया।

​ aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvYUMzR3d5TG1aUUU=

End of content

No more pages to load