Bollywood News


​स्वरा से क्यों नाराज है कंगना रनोत?​

​स्वरा से क्यों नाराज है कंगना रनोत?​
कंगना रनोत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन कंगना फिर भी अपनी फिल्म की एक सदस्य से नाराज है, और वह सदस्य कोई और नहीं बल्कि स्वरा भास्कर है।

​सुनने में आया है कि इन दिनों एक ही फिल्म की दो अभिनेत्रियों कंगना और स्वरा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसका कारण रहा स्वरा द्वारा अपने दूसरे कमिटमेंट्स के चलते फिल्म की शूटिंग के समय योजना में फेर बदल करवाना। जिसके चलते कंगना की कार्ययोजना पर भी असर पड़ा। सूत्रों की माने तो कंगना इसी बात की वजह से स्वरा से थोड़ी नाराज है।

​ ​यूनिट के एक सदस्य का कहना है, "फिल्म के दिल्ली शूट शिड्यूल के दौरान स्वरा ने फिल्म निर्देशक से उनके दृश्यों को थोड़ा जल्दी शूट करने की प्रार्थना की ताकि वह अपने दूसरे कमिटमेंट्स को पूरा कर सके। वहीं दूसरी और उस समय कंगना के पास भी शूट में बदलाव के लिए ऑप्शन नहीं था, लेकिन उन्हें यह स्वरा के चलते मजबूरी में करना पड़ा। वहीं इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि कंगना इस बात से बिलकुल भी खुश नहीं थी।

​एक और सूत्र का कहना है, "प्रोडक्शन टीम ने स्वरा की सहायता के लिए ऐसा किया और उनका शूट जल्दी खत्म करवा दिया। लेकिन इसके बाद से दोनों अभिनेत्रियों ने एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं की। हालाँकि पब्लिक इवेंट्स में दोनों एक दूसरे से अच्छे से पेश आई लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग में दोनों ने एक दूसरे से बड़ी मुश्किल से एक या दो बात की।"

End of content

No more pages to load