Bollywood News


​​​10 ​ जून को​ आएगा ​​'ब्रदर्स' का ट्रेलर ​

​​​10 ​ जून को​ आएगा ​​'ब्रदर्स' का ट्रेलर ​
​फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की भूख्य भूमिका वाली फिल्म ​'​ब्रदर्स​'​ का ट्रेलर 10 जून को जारी किया जाएगा। करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।​

यह हॉलीवुड फिल्म ​'​वॉरियर्स​' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें दो बिछड़े भाइयों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के मालिक फिल्मकार करण जौहर फिल्म के सहनिर्माता हैं।​

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा​, "फिल्म ​'​ब्रदर्स​'​ का ट्रेलर 10 जून को जारी किया जाएगा।​" फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।

End of content

No more pages to load