Bollywood News


​आलिया चिलचिलाती गर्मी से पड़ीं बीमार

​आलिया चिलचिलाती गर्मी से पड़ीं बीमार
​अभिनेत्री आलिया भट्ट चिलचिलाती गर्मी के चलते बीमार हो गई हैं, जबकि उन्हें बीमार पड़ना बिल्कुल पसंद नहीं है।​

​ आलिया ने ट्विटर पर लिखा, "आह बीमार हो गई। कैसे! बीमार होना नापसंद है। आज (रविवार) फोटोशूट है। आखिरकार सिर्फ कैमरा ही मुझे खुश कर सकता है।" 22 वर्षीया आलिया ने पूर्व में आईएएनएस को बताया कि गर्मी के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए ढेर सारा पानी पीना चाहिए एवं बीच-बीच में पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिए।​

​​ वह गार्नियर फ्रूटिस ऑयल-इन-क्रीम के विज्ञापन में अपनी मां सोनी राजदान के साथ नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "मैं एक दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पीती हूं। मैं फल भी बहुत खाती हूं। ये मुझे तरोताजा रखते हैं एवं ऊर्जा देते हैं, जिसकी मुझे जरूरत है। मैं ढेर सारा नींबू पानी पीती हूं। शरीर को ठंडा रखने के लिए मैं दूध के साथ सब्जा बीज (मीठी तुलसी के बीज) लेती हूं।"​

​​ आलिया की अगली फिल्म 'शानदार' है, जो चार सितंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load