Bollywood News


हांगकांग में नाटक का मंचन करेंगे अनुपम

हांगकांग में नाटक का मंचन करेंगे अनुपम
वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का मंचन करने के लिए हांगकांग के लिए रवाना हो गए।

अनुपम इससे पहले अपने नाटक 'मेरा वो मतलब नहीं था' का मंचन के लिए सिंगापुर में थे। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "अलविदा और शुक्रिया सिंगापुर। अब नाटक 'कुछ भी हो सकता है' के मंचन के लिए हांगकांग जा रहा हूं।" उन्होंने ट्विटर पर अपने एक तस्वीर भी साझा की।

नाटक 'कुछ भी हो सकता है' अनुपम के जीवन पर आधारित है, जिसमें संघर्ष के दिनों से कामयाब अभिनेता बनने तक के उनके सफर को दिखाया गया है।

अनुपम आखिरी बार फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नजर आए थे। जल्द ही वह फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load