Bollywood News


जॉन ने वीडियो में पिता का महत्व बताया

जॉन ने वीडियो में पिता का महत्व बताया
​बॉलीवुड अभिनेता-फिल्म निर्माता जॉन अब्राहम ने फादर्स डे की एक विशेष वीडियो में अपनी जिंदगी में पिता का महत्व बताया। उन्होंने प्रशंसकों से यह बताने के लिए कहा है कि उनका अपने पिता से कैसे एक खास रिश्ता है।​

​ यह वीडियो फादर्स डे के लिए जानी वॉकर ब्लू लेबल के विज्ञापन का हिस्सा है। फादर्स डे 21 जून को है।​ जॉनी वॉकर ब्लू लेबल का 'डेटविदडैड' विज्ञापन दर्शकों को अपने पिता के साथ एक यादगार अनुभव साझा करने का मौका देता है। जॉन अभिनीत इस विज्ञापन का आधार वाक्य एक आसान से सवाल हैं और वह सवाल यह है कि पिता के साथ आपकी सर्वाधिक यादगार कहानी क्या है।​​

​​ जॉन ने अपने पिता से जुड़ी कुछ निजी एवं सुखद यादें साझा कीं।​ 'डेटविदडैड' अभियान का हिस्सा बनने से उत्साहित जॉन ने एक बयान में कहा, "जो लोग अपने पिता को धन्यवाद देना चाहते हैं, उन्हें एक विरला मौका देने का विचार बहुत प्रेरणादायक एवं अपनत्व भरा है। मेरे पिता प्रेरणा का अनवरत स्रोत रहे हैं और पूरी जिंदगी मेरा समर्थन किया। मेरे लिए यह उन्हें यह बताने का उचित मौका है कि वह मेरे लिए क्या मायने रखते हैं।"​ ​

End of content

No more pages to load