Bollywood News


'हमारी अधूरी कहानी' को ज्यादा प्रचार की जरूरत नहीं : विद्या

'हमारी अधूरी कहानी' को ज्यादा प्रचार की जरूरत नहीं : विद्या
फिल्म निर्माण कंपनी विशेष फिल्म्स की आने वाली 'हमारी अधूरी कहानी' अगले सप्ताह प्रदर्शित हो रही है, लेकिन निर्माता-निर्देशक-कलाकार फिल्म के प्रचार को लेकर बेफ्रिक है।

फिल्म की नायिका विद्या बालन ने कहा कि फिल्म का प्रचार न करना इरादतन है।

विद्या ने कहा, "हमने जानबूझकर 'हमारी अधूरी कहानी' का ज्यादा प्रचार नहीं किया। यह वैसी फिल्म नहीं है, जिसके बारे में हम लोगों से कहें कि यह फिल्म जरूर देखिए। यह बहुत अलग तरह की फिल्म है।"

निमार्ता एकता कपूर के टीवी धारावाहिक 'इतना करो न मुझे प्यार' में फिल्म के प्रचार के लिए आईं विद्या ने कहा, "हम टीवी धारावाहिकों के माध्यम से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं, इसलिए रिएलिटी शो में प्रचार नहीं कर रहे हैं।"

एकतरफा प्रेम पर आधारित निर्देशक मोहित सूरी की 'हमारी अधूरी कहानी' में विद्या, इमरान हाशमी और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

End of content

No more pages to load