Bollywood News


​क्या शादी के बाद एक्टिंग छोड़ सिर्फ घर और बच्चे संभालेगी दीपिका?

​क्या शादी के बाद एक्टिंग छोड़ सिर्फ घर और बच्चे संभालेगी दीपिका?
​बॉलीवुड की नबंर 1 हीरोइन दीपिका पादुकोण जिनके एक्टिंग करियर के सितारें आजकल टॉप पर हैं का कहना है कि वह शादी के बाद एक्टिंग छोड़ कर अपना घर संभालगी। क्योंकि उनके लिए परिवार और बच्चों से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

​ दीपिका ने कहा​, "मैं एक्टिंग छोड़कर घरेलू जिंदगी जीना चाहती हूं। एक खुशहाल जिंदगी जो कि लाइमलाइट से दूर हो। मेरे लिए, परिवार से बढ़कर जिंदगी में कुछ नहीं है। यही मुझे संपूर्णता का एहसास कराता है।​"​

​​ ​ दीपिका ने ​यह भी ​कहा​, ​"मैं नहीं जानती ये कब होगा लेकिन जब भी होगा, मैं ऐसा ही करूंगी। मेरे पेरेंट्स ने मुझे यह सलाह दी है और मैं उनकी बात मानकर ऐसा करना चाहूंगी। मुझे परिवार की अहमियत पता है और मैं चाहती हूं कि मेरे खूब सारे बच्चे हों, बहुत सारे।​"​

End of content

No more pages to load