Bollywood News


​पहचान कौन: पति​ की आँखों में धूल झोंक, ​निर्देशक के साथ इश्क फरमा रही है ये एक्ट्रेस

​पहचान कौन: पति​ की आँखों में धूल झोंक, ​निर्देशक के साथ इश्क फरमा रही है ये एक्ट्रेस
​ये शादी शुदा अभिनेत्री आजकल एक ऐसे निर्माता-निर्देशक पर डोरे डाल रही है जिन्हें जो समीक्षकों द्वारा काफी आलोचनाएं झेलने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उनकी एक खूबी उनका फैंक मिजाज है।

​ख़बरों के अनुसार इस डस्की, शादी शुदा अभिनेत्री और इन निर्देशक महोदय के बीच काफी नजदीकियां बढ़ चुकी हैं। ​ये निर्देशक पहले से ही अपने अब तक के कई सारे रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं जो ज्यादा लम्बे समय तक टिक नहीं सके। अब ये निर्देशक इस शादी-शुदा अभिनेत्री पर जमकर अपनी तारीफें लुटा रहे हैं, और अभिनेत्री से नजदीकी बढ़ाने के पूरी तरह से इच्छुक हैं।

​सूत्रों ने दोनों को एक साथ कई जगहों पर देखा है। दोनों को करीब से जानने वालों का भी यही कहना है कि दोनों के बीच दिन प्रतिदिन नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं।​ जहाँ निर्देशक फ़िलहाल अपने सिंगल होने के समय का लुत्फ़ उठा रहे हैं वहीं अभिनेत्री भी अपने पति के शहर में न होने का पूरा-पूरा फायदा उठा रही हैं।

​खबरों की माने तो, "दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और इनका ग्रुप भी काफी कॉमन है लेकिन ऐसा दोनों के बीच अब हो रहा है। इन निर्देशक महोदय के ब्रेक-अप को भी ज्यादा समय नहीं हुआ है।

​ ​वहीं दोनों के बीच मेल-जोल की व्यवस्था भी काफी व्यवस्थित है दोनों को बेहद आसानी से एक दूसरे के साथ बिताने के लिए समय मिल जाता है। जहाँ अभिनेत्री निर्देशक के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है वहीं निर्देशक को भी सेट के अलग भी मोहतरमा के साथ बिताने के लिए समय मिल जाता है।

End of content

No more pages to load