Bollywood News


​वरुण ने फिल्म के साथ किया पॉन्ड्स का प्रचार

​वरुण ने फिल्म के साथ किया पॉन्ड्स का प्रचार
​फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आनेवाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के साथी कलाकारों के साथ यहां सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड पॉन्ड्स के प्रदूषण मुक्त फेसवाश का प्रचार किया।​

​ वरुण पहले से ही पॉन्ड्स के प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी वह ब्रांड का प्रचार अपनी एक फिल्म के साथ करना चाहते थे, लेकिन उस फिल्म के साथ यह उपयुक्त नहीं लगा। अब 'एबीसीडी2' के साथ यह एकदम फिट बैठा है।​​

​​ वरुण ने आईएएनएस को बताया, "यह एक बढ़िया संयोजन है..फिल्म 'बदलापुर' के साथ यह उपयुक्त नहीं होता, लेकिन 'एबीसीडी 2' के साथ यह बिल्कुल फिट बैठता है। फिल्म में मैं एक नर्तक की भूमिका में हूं, जिसके लिए ऊर्जा और जोश की जरूरत है तो यह उत्पाद फिल्म के साथ सटीक बैठता है।"​​

​​ फिल्म 'एबीसीडी 2' एक थ्रीडी फिल्म है और फिल्म के प्रचार के लिए इसके कलाकारों ने फोरडी प्रस्तुति दी। वरुण ने कहा, "मैं तो बच्चों जैसा उत्साहित था।"​​

​​ हिंदुस्तान यूनिलीवर के स्किनकेयर एवं कलर्स के उपाध्यक्ष श्रीनंदन सुंदरम ने कहा, "पॉन्ड्स का डीप क्लींजिंग फेसवास कॉफी बीन आइसी स्क्रब और कार्बन से युक्त है, जो त्वचा से गंदगी और प्रदूषण के कणों को गहराई से साफ करता है और त्वचा को कांतिमय बनाता है।"

End of content

No more pages to load