Bollywood News


​'तुम ही हो' बन गई 'हमारी अधूरी कहानी': मोहित सूरी

​फिल्म निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का शीर्षक पहले 'तुम ही हो' रखा जाना था, क्योंकि ये बोल उनकी फिल्म 'आशिकी2' के एक गाने में थे और यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है​।

​ सूरी ने कहा कि फिल्म के लिए 'तुम ही हो' भी उम्दा शीर्षक हो सकता था​। उन्होंने कहा, "मैं दोतरफा सोच में फंसा था​। चूंकि शीर्षक 'तुम ही हो' में 'हमारी अधूरी कहानी' की पूरी कहानी नहीं सिमट पा रही थी​। यह फिल्म रोमांटिक कहानी से कहीं बढ़कर है​। इसमें प्यार की गहराई है​।

सूरी ने एक बयान में कहा, "फिल्म से संबंधित एक बैठक में विशेष भट्ट ने फिल्म का नाम 'हमारी अधूरी कहानी' रखने का प्रस्ताव रखा और यह सब को भा गया​।​ विक्रम भट्ट ने इस शीर्षक का पंजीयन करा रखा था और उन्होंने इसे हमें दे दिया​।​ इस तरह हमें फिल्म का शीर्षक मिला​।​"​

​​ फॉक्स स्टार स्टूडियो की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं​।​ फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में आ रही है​।​

End of content

No more pages to load