Bollywood News


'पीके' की कामयाबी का जश्न मनाएगी टीम

'पीके' की कामयाबी का जश्न मनाएगी टीम
​बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'पीके' की देश और विदेशों में जबरदस्त कामयाबी का जश्न मनाने के लिए फिल्म की टीम बुधवार को पार्टी आयोजित कर रही है।​

​ 'पीके' ने दुनियाभर में प्रदर्शन से 620 करोड़ रुपये की कमाई की है। माना जा रहा है कि यह किसी बॉलीवुड फिल्म की सर्वाधिक कमाई है। फिल्म ने भारत में 340 करोड़ रुपये की कमाई की और विदेशों में अब तक 280 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं कमाई का यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।​

​​ विधु विनोद चोपड़ा निर्मित राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'पीके' पिछले महीने चीन में प्रदर्शित हुई थी और वहां भी इसने कमाई के लिहाज से 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ।

End of content

No more pages to load