Bollywood News


धनुष की फिल्म में स्टंट देंगे हॉलिवुड के स्टंटमैन रोजर युआन

धनुष की फिल्म में स्टंट देंगे हॉलिवुड के स्टंटमैन रोजर युआन
बॉलिवुड जगत में फिल्म 'रांझणा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तमिल फिल्मों के अभिनेता धनुष की आगामी तमिल फिल्म में चर्चित हॉलिवुड स्टंट कोरियॉग्राफर रोजर युआन स्टंट देंगे। वह 'स्काईफॉल', 'बैटमैन बिगिन्स' और 'शंघाई नून' जैसी फ़ेमस हॉलिवुड फिल्मों में स्टंट दे चुके हैं।

फिलहाल धनुष की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।फिल्म की टीम ने एक आधिकारिक बयान में रोजर के फिल्म के सेट पर पहुंचने और कुछ दृश्यों की शूटिंग शुरू करने की पुष्टि की। फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन कर रहे हैं।

इसमें धनुष की जोड़ीदार अभिनेत्री कीर्ति सुरेश हैं। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली से चेन्नै का सफर करता है। कहा गया है कि धनुष इसमें पैंट्री (रेलवे रसोई) कर्मी की भूमिका निभाएंगे।

धनुष के जल्द शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है। वह इस वक्त अपनी तमिल फिल्म 'माड़ी' के प्रचार और 'वीआई2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load