Bollywood News


प्रियंका को साहसी अभिनेत्री मानते हैं राहुल बोस

प्रियंका को साहसी अभिनेत्री मानते हैं राहुल बोस
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राहुल बोस का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा साहसी अभिनेत्री हैं। राहुल बोस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार फिल्म दिल धड़कने दो में काम किया है।

फिल्म में राहुल बोस ने प्रियंका चोपड़ा के पति की भूमिका निभाई है। राहुल बोस ने कहा,"मेरे लिए प्रियंका से अधिक मेहनती अभिनेत्री का नाम बताना मुश्किल होगा। वह न केवल पूरी तरह से तैयार होती हैं, बल्कि स्वाभाविक और साहसी भी हैं। फिल्म के सेट पर वही टीम की असली खिलाड़ी हैं।"

End of content

No more pages to load