Bollywood News


धर्मेद्र जी सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता हैं: अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड के सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता कहलाने वाले मॉडल-अभिनेता अर्जुन रामपाल का मानना है कि बॉलीवुड में वास्तव में सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता धर्मेद्र हैं।

निविया के नए बॉडी डियोड्रेंट के लांच पर बीते सोमवार को अर्जुन कहा, "मेरे ख्याल से धर्मेद्र जी सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता हैं। मैं तीन दिन पहले उनके साथ एक विमान से सफर कर रहा था। वह आज भी बेहद आकर्षक व्यक्ति हैं।"

फिल्म 'रॉक ऑन' में अपने अलग अवतार से सबका दिल जीतने वाले अर्जुन ने पुष्टि की है कि वह आगे 'रॉक ऑन 2' में नजर आएंगे। अर्जुन इस वक्त 'डैडी' फिल्म में भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म गैंगस्टर-राजनेता अरुण गावली के जीवन पर आधारित है। अर्जुन ने कहा, "फिलहाल 'डैडी' पर काम चल रहा है। इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक चलेगी।

End of content

No more pages to load