Bollywood News


पहचान कौन: दो ए-लिस्ट अभिनेत्रियों की कैट-फाइट के बीच बुरे फंसे ये निर्देशक!

पहचान कौन: दो ए-लिस्ट अभिनेत्रियों की कैट-फाइट के बीच बुरे फंसे ये निर्देशक!
​इंडस्ट्री के एक दिग्गज निर्देशक अपनी आगामी फिल्म की एक शूटिंग के दौरान दो अभिनेत्रियों की कैट-फाइट से जूझ रहे हैं।

​ इन निर्देशक महोदय से गलती यह हुई कि इन्होंने एक साथ दो ए-लिस्ट अभिनेत्रियों को कास्ट कर लिया। हालाँकि एक साथ कास्टिंग तो आराम से हो गई लेकिन परेशानी तब आनी शुरू हुई जब शूटिंग शुरू हुई।

दरअसल ये निर्देशक महोदय अब इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच की कैट-फाइट का शिकार हो गए हैं। ये दोनों जैसे ही शूटिंग सेट पर आती हैं तो एक दूसरे के साथ शूट करने से इंकार कर देती हैं और इसकी वजह से निर्देशक अपने बाल नोचने के अलावा कुछ और कर ही नहीं पाते हैं।

वहीं हाल ही में तो जब दोनों का एक साथ एक सीन शूट होना था दोनों ने बिलकुल मना कर दिया और जिसके चलते निर्देशक को सिर्फ दृश्यों में फेर बदल कर दोनों के शूट को अलग-अलग करने के अलावा और कोई रास्ता ही नहीं बचा।

End of content

No more pages to load