रणबीर कपूर जिन्होंने हाल ही में एक सुपर फ्लॉप फिल्म दी है, उनके लिए उनकी बहन बेबो को लगता है कि रणबीर को किसी करियर से जुडी सलाह की जरूरत नहीं है।
करीना कपूर हाल ही में अपनी आगामी फिल्म जो 17 जुलाई को रिलीज हो रही है इसके ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से रूबरू हुई तो उनसे उनके छोटे भाई रणबीर के बारे में भी पूछ लिया गया।
इसके जवाब में उन्होंने कहा, "रणबीर को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। अप्स एंड डाउन्स तो बॉलीवुड में चलते ही रहते हैं।"
रणबीर को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है: करीना
Saturday, June 20, 2015 13:30 IST


