Bollywood News


​मुझे​ सेक्स कॉमेडी करने में शर्म आती है: शरमन जोशी

​मुझे​ सेक्स कॉमेडी करने में शर्म आती है: शरमन जोशी
​मशहूर हास्य अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि वह इस वक्त सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर सहज नहीं हैं।​​​

​​ शरमन ने आईएएनएस को बताया, "सेक्स कॉमेडी फिल्में देखकर लुत्फ उठाया जा सकता है, लेकिन मैं किसी वजह से सेक्स कॉमेडी फिल्में करने से शर्माता हूं। लेकिन ऐसा नहीं कहा कि कभी ऐसा नहीं करूंगा। भविष्य के बारे में कुछ पता नहीं, लेकिन निकट भविष्य में मैं सेक्स कॉमेडी फिल्म नहीं कर रहा।"​​​

​​ शरमन ने पिछले कुछ वर्षो में एक के बाद एक 'सुपर नानी', 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' और 'वार छोड़ ना यार' जैसी असफल फिल्में दीं, लेकिन वह अपने आप पर भरोसा बनाए रखना चाहते हैं।​​​

​​ उन्होंने कहा, "हम सभी एक बुरे दौर से गुजरते हैं, लेकिन इसका सामना करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका इसे सकारात्मक रूप से देखना है। हम बस यही कर सकते हैं। यह एक रचनात्मक कार्य क्षेत्र है। कभी-कभी चीजें हमारे मुतािंबक नहीं होतीं।"

End of content

No more pages to load