Bollywood News


'बजरंगी भाईजान' का पहला शो देखूंगा: अर्जुन

'बजरंगी भाईजान' का पहला शो देखूंगा: अर्जुन
अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरस्टार सलमान के कितने बड़े प्रशंसक हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। अर्जुन की फिल्म 'तेवर' का गाना 'सलमान का फैन' तक उन्हें समर्पित था। वह कहते हैं कि सलमान के अन्य प्रशंसकों की तरह वह भी 'बजरंगी भाईजान' का 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखेंगे।​​

​ अर्जुन ने यहां प्राइड गैलंट्री अवार्डस में संवाददाताओं को बताया, "असर सबके सामने है। 'बजरंगी भाईजान' एक और मनोरंजक ब्लॉकबस्टर जैसी दिख रही है। इस फिल्म के लिए पूरी दुनिया पहले दिन पहला शो देखने के लिए जुटेगी और मैं भी उन्हीं लोगों में से एक हूं।"​​

​ सलमान और अर्जुन के बीच एक खास रिश्ता है। सलमान ने ही अर्जुन को वजन घटाने और सिनेजगत में कदम रखने के लिए तैयार किया था। अर्जुन के फिल्म निर्माता पिता बोनी कपूर के भी 'दबंग' सुपरस्टार के साथ काफी मधुर संबंध हैं। दोनों साथ में 'वांटेड' और 'नो एंट्री' जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।

End of content

No more pages to load