Bollywood News


'मोहल्‍ला अस्‍सी' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक

'मोहल्‍ला अस्‍सी' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक
सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के ट्रेलर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसमें गालियों की भरमार होने के साथ-साथ भगवान शिव का भी अपमान किया गया है। इसको लेकर अब तक कई जगहों पर निर्देशक चंद्र प्रकाश द्धिवेदी समेत सभी कलाकारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी जा चुकी है और अब तो तीस हजारी कोर्ट ने फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला सुना दिया है।

दिल्ली के गुलशन कुमार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए तीस हजारी कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुनवाई की अगली तरीख 13 जुलाई तय की है। गुलशन कुमार ने इस फिल्म में गालियों का इस्तेमाल करने और धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचने का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

आपको बता दें कि जब से सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से बवाल मचा हुआ है। इसमें सनी देओल और साक्षी तंवर समेत कलाकार गालियां देते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि भगवान शिव को भी गाली देते हुए दिखाया गया है, जो सबसे विवादित मुद्दा है। यह फिल्म काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित है।

End of content

No more pages to load