Bollywood News


सोनम ने 'स्टाइल लॉफ्ट' का उद्घाटन किया

सोनम ने 'स्टाइल लॉफ्ट' का उद्घाटन किया
फैशनपरस्त अभिनेत्री सोनम कपूर ने राजधानी दिल्ली में अंबिका पिल्लई के हाउसिंग कलेक्शन 'स्टाइल लॉफ्ट' का उद्घाटन किया। स्टाइल लॉफ्ट एक मल्टी ब्रांड आउटलेट है, जिसमें पिया पौरो और मालिनी रमानी जैसी फैशन डिजाइनरों के परिधान और जेवरात उपलब्ध हैं।

एक बयान में कहा गया कि दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में स्थित इस स्टोर का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। इसमें पंकज तथा निधि और एएम:पीएम सहित अन्य डिजाइनरों के परिधान संग्रह भी हैं।

पिया पौरो का कहना है कि इस साझेदारी से उनकी योजना फैशन की दुनिया में नए क्षेत्र तलाशने की है।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए 'स्टाइल लॉफ्ट' एक बेहद दिलचस्प नया मौका है। मेरा लेबल हमेशा से बोहेमियन छापों और परिधानों का पर्याय रहा है। स्टाइल लॉफ्ट में हालांकि मैं मुख्य रूप से साड़ियों और लहंगों के साथ भारतीय रिजॉर्ट परिधान की रेंज पर ध्यान दूंगी।"

स्टोर उद्घाटन के मौके पर रोहित बल और सुनीत वर्मा जैसे नामचीन डिजाइनर सहित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के बोर्ड ऑफ गर्वनर सुनील सेठी भी मौजूद थे।

End of content

No more pages to load