Bollywood News


'प्यार तूने क्या किया' में लव गुरु का किरदार निभाएंगे धर्मेद्र

'प्यार तूने क्या किया' में लव गुरु का किरदार निभाएंगे धर्मेद्र
हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेद्र टेलीविजन शो 'प्यार तूने क्या किया' में लव गुरु की भूमिका निभाएंगे।

जिंग चैनल पर प्रसारित होने वाले शो की इस कड़ी का प्रसारण बुधवार को किया जाएगा।

79 वर्षीय धर्मेद्र इस टेलीविजन शो के मुख्य नायक अनुराग (नकुल सहदेव) के चाचा का किरदार निभाएंगे। वह सच्चा प्यार पाने के लिए उनका मार्गदर्शन करेंगे।

जिंग चैनल के प्रमुख विष्णु शंकर ने कहा, "धर्मेद्र जैसे दिग्गज के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज के साथ काम करना हम सभी के लिए सीखने का बड़ा अनुभव है। हम और हमारी पूरी टीम उनका पूरे दिल से धन्यवाद अदा करती है कि उन्होंने हमारे शो के लिए अपना कीमती समय दिया।"

टेलीविजन शो 'प्यार तूने क्या किया' का यह चौथा संस्करण है। इस संस्करण में 13 कड़ियां प्रसारित की जाएंगी।

End of content

No more pages to load