Bollywood News


मेरी बेटी को मेरे पेशे से दूर रखें: अभिषेक बच्चन

मेरी बेटी को मेरे पेशे से दूर रखें: अभिषेक बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक प्रशंसक द्वारा उनकी बेटी आराध्या को लेकर किए गए मजाक पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को इन सबसे दूर रखा जाए। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ऑल इज वेल' के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, 'मैं समझता हूं कि मेरे माता-पिता और पत्नी हस्तियां हैं लेकिन मेरी बेटी को इन सबकी आदत नहीं है, उसे इससे दूर रखें। मैं यहां उसके बारे में बात करने नहीं आया हूं।'

अभिषेक ने एक प्रशंसक द्वारा अपनी बेटी आराध्या के बारे में की गई एक पोस्ट से नाराज होकर कहा, 'मेरी फिल्में पसंद नहीं आती? ठीक है। कड़ी मेहनत करूंगा, जिससे आपको मेरी फिल्में पसंद आए। लेकिन इस मामले में मेरी बेटी को लाना ठीक नहीं है।'


हालांकि, अभिषेक ने सोशल नेटवर्किंग के बारे में कुछ सकारात्मक टिप्पणियां भी की।

उन्होंने कहा, 'अगर आप सार्वजनिक मंच पर हो तो आपको आलोचनाओं और तारीफों के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मैं अपनी प्रतिक्रियाओं के लिए तैयार रहता हूं और यदि कोई नकारात्मक टिप्पणी है तो मैं उस पर ध्यान दे उसमें सुधार की कोशिश करता हूं।'

अभिषेक की अगली फिल्म 'ऑल इज वेल' है।

End of content

No more pages to load