Bollywood News


शानदार हो रहे महिलाओं के किरदारः अर्जुन कपूर

शानदार हो रहे महिलाओं के किरदारः अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर को लगता है कि फिल्मों में अब अभिनेत्रियों के लिए दिलचस्प रोल लिखे जा रहे हैं। अर्जुन कपूर ने कहा कि लोग महिला प्रधान फिल्मों के बारे में पूछते रहते हैं।

मैं इसे इस तरह कहना चाहूंगा कि अभिनेत्रियों के लिए अच्छे किरदार लिखे जाते हैं, ये कहना इससे बेहतर है कि महिला प्रधान फिल्में बनाई जा रही हैं। अर्जुन कपूर ने कहा ये बात करने का नया तरीका है लेकिन इस तरह के किरदार कई वर्षों से महिलाओं के लिए हैं।

महिलाओं के किरदार ऑन-स्क्रीन शानदार हो गए हैं। अब हमारी इंडस्ट्री अच्छे लेखकों की अहमियत को समझने लगी है। एक ऐसा दौर भी था जब बहुत सारी चीजें गायब हो गई थीं।

हमने सिनेमा में मसाला डालने की कोशिश की लेकिन बहुत सारी गड़बड़यिां हो गईं।

लेकिन मैं देख रहा हूं कि बहुत सारी चीजें बदलने वाली हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही करीना कपूर के अपोजिट आर बाल्कि की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी कैमियो करते नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load