Bollywood News


'चाक एन डस्टर' की टीम ने आयोजित की इफ्तार पार्टी

'चाक एन डस्टर' की टीम ने आयोजित की इफ्तार पार्टी
चाक एन डस्टर' फिल्म की टीम के सदस्यों अभिनेत्री जूही चावला, शबाना आजमी, उपासना सिंह, अभिनेता गिरिश कर्नाड, नृत्य निर्देशक बाबा आजमी ने सेट पर इफ्तार पार्टी आयोजित की। फिल्म की टीम महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग के लिए यहां एकत्र हुई थी, जिसमें शबाना आजमी सभी के साथ गणेश पूजा कर रही थीं।

शबाना और उनके भाई बाबा की मौजूदगी में इफ्तार पार्टी आयोजित करने का फैसला किया गया। जूही ने कहा, "इफ्तार पार्टी कहानी का हिस्सा नहीं है। गणेश पूजा को लेकर एक दृश्य चल रहा था और रमजान का महीना होने और इफ्तार के कारण हमारे निर्माताओं ने छोटी इफ्तार पार्टी आयोजित करने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा कि उन्हें इस देश में पैदा होने का गर्व है, जहां विभिन्न धर्मो के लोग साथ काम करते हैं। जूही ने कहा, "इसी सेट पर हमने गणेश पूजा की और वहीं रमजान का सम्मान किया। यह सिर्फ हमारे देश में संभव है और इसलिए मैं इस खूबसूरत देश में पैदा होने पर गर्व और भाग्यशाली महसूस करती हूं। यह बेहद खूबसूरत है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी साथ रहते हैं, साथ काम करते हैं।"

फिल्म में शबाना आजमी विद्या सावंत नाम की शिक्षिका की भूमिका में हैं, जो भगवान गणेश की भक्त हैं। फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मेक-अप आर्टिस्ट सुभाष सिंह कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load