Bollywood News


बड़े सितारों के साथ काम करना मेरा सपना: सनी

'जिस्म 2' और 'रागिनी एमएमएस 2' जैसी फिल्मों से फिल्म जगत में अपने लिए एक अलग छवि बनाने वाली सनी लियोन का कहना है कि बॉलीवुड के 'ए' श्रेणी के स्टार के साथ काम करना उनका सपना है।

सनी (34) ने कहा, "फिल्मोद्योग में आने वाले किसी भी शख्स का सपना होता है कि वह उन लोगों के साथ काम करे, जिन्हें उसने कई फिल्मों में देखा है। सबसे अहम बात यह है कि मैं बॉलीवुड फिल्मों की मुरीद हूं और उन्हें अर्से से देखती आई हूं। इसलिए अगर मुझे नामचीन सितारों के साथ काम करने का एक मौका मिलता है, तो इससे मेरी प्रतिभा निखरेगी।"

सनी इस वक्त अभिनेता रणविजय सिंह के साथ रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 6' की मेजबानी कर रही हैं। रणविजय के बारे में वह कहती हैं कि उनमें बहुत एनर्जी है।

End of content

No more pages to load