Bollywood News


नाना पाटेकर सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता : अनिल

नाना पाटेकर सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता : अनिल
अनिल कपूर और नाना पाटेकर आगे अनीस बज्मी की आगामी फिल्म 'वेलकम बैक' में साथ नजर आएंगे। अनिल कहते हैं कि उनके सह-अभिनेताओं में नाना पाटेकर 'सर्वश्रेष्ठ' हैं।

अनिल ने यहां फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, "मैंने कुछ बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम किया है। इनमें से कुछ को लोग फिल्मोद्योग के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक कहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने अपने करियर में जिन राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें नाना पाटेकर सर्वश्रेष्ठ हैं।"


अनिल और पाटेकर इससे पहले 'परिदा' और 'वेलकम' में साथ काम कर चुके हैं। पाटेकर ने अनिल के बारे में मजाकिया लहजे में कहा, "परिदा' के दौरान वह (अनिल) एक बड़े स्टार थे, जबकि मैं अब भी एक नवोदित अभिनेता हूं। यह अजीब बात है कि हमारी दोस्ती कुछ ऐसी बनी कि हमने उसके बाद 19 सालों तक साथ में काम नहीं किया। 'वेलकम' के दौरान मैं अनिल के साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल गया और आज मैं कह सकता हूं कि अगर मैंने मेहनताने के साथ कुछ पाया है, तो वह एक घर और एक छोटा भाई (अनिल) है।"

उन्होंने मजाक में कहा, "10 मिनट पहले ही हमारा झगड़ा हुआ था।" 'वेलकम बैक' चार सितंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load