Bollywood News


अभिषेक ने हिमेश, अरिजीत को सराहा

अभिषेक ने हिमेश, अरिजीत को सराहा
अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म `ऑल इज वेल` में `बातों को तेरी` गाना देने के लिए संगीतकार-अभिनेता हिमेश रेशमिया और गायक अरिजीत सिंह को धन्यवाद कहा।

अभिषेक (39) ने गाना तैयार करने के लिए रेशमिया और उसे अपनी आवाज से सजाने के लिए अरिजीत को ट्विटर पर धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, "इतना जबर्दस्त गीत लिखने के लिए आपका शुक्रिया हिमेश। इसे दिल से गाने के लिए आपका शुक्रिया अरिजीत।"

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और श्याम बजाज निर्मित तथा अजय कपूर द्वारा सहनिर्मित `ऑल इज वेल` एक पारिवारिक फिल्म है।

उमेश शुक्ला निर्देशित `ऑल इज वेल` 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल, ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक भी हैं।

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvMW4tZzBJaG1OdVE=

End of content

No more pages to load