Bollywood News


हास्य से बढ़ेगा मनोरंजन का स्तर: सुभाष कपूर

हास्य से बढ़ेगा मनोरंजन का स्तर: सुभाष कपूर
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार सुभाष कपूर कहते हैं कि अगर एक फिल्मकार सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दे को हास्य का पुट देकर उठाए तो फिल्मों में मनोरंजन का स्तर बढ़ जाएगा।

'फंस गए रे ओबामा' और 'जॉली एलएलबी' जैसी प्रशंसित फिल्में बना चुके सुभाष की 'गुड्डू रंगीला' हाल में रिलीज हुई। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "फिल्म में अगर न्यायपालिका, मंदी और ऑनर किलिंग जैसे संजीदा विषय संजीदगी के साथ रखने हों, तो फिल्मकारों को दर्शकों को भूलना पड़ेगा क्योंकि दर्शक सिनेमाघर में घुसते समय मनोरंजन चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं जब इन गंभीर मुद्दों पर थोड़े से हास्य या व्यंग्य के साथ बात करता हूं, तो मेरे लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना आसान हो जाता है।"

पूर्व पत्रकार सुभाष मानते हैं कि हास्य एक फिल्मकार की पहुंच बढ़ा सकता है।

End of content

No more pages to load