Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा ने 'गंगाजल 2' की शूटिंग पूरी की

प्रियंका चोपड़ा ने 'गंगाजल 2' की शूटिंग पूरी की
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वह जल्दी ही 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

प्रियंका भोपाल में 'गंगाजल 2' की शूटिंग कर रही थीं, जिसे पूरा करने के बाद वह मुंबई लौट आई है। मुंबई लौटकर प्रियंका ने ट्वीट किया, ''मुंबई लौट आई हूं।

फिल्म की शूटिंग पूरी करने का अहसास हमेशा सुखद होता है। 'गंगाजल 2' में बहुत मजा आया और अब 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू करने वाली हूं।''

'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर बुधवार को इंटरनेट पर जारी किया जाएगा, जबकि फिल्म का थिएटर में ट्रेलर 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज के साथ 17 जुलाई को जारी होगा।

'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी में मराठा पेशवा योद्धा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका) की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका ने पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

End of content

No more pages to load