Bollywood News


कपिल शर्मा ने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा

कपिल शर्मा ने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा
हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया।

चिकित्सकों ने स्लिप डिस्क के बाद कपिल को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इसलिए कपिल ने अपने लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से ब्रेक ले लिया है।

कपिल ने ट्वीट कर कहा, "अपने प्यार की तुलना में कोई भी दवा मेरे घावों पर मरहम नहीं लगा सकती। अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"

कपिल के बजाए अब अरशद वारसी इस शो की मेजबानी करते दिखाई देंगे।

End of content

No more pages to load