Bollywood News


..तो यह हमारी असफलता होती : कबीर खान

..तो यह हमारी असफलता होती : कबीर खान
'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान इसकी सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अगर दर्शक इससे स्वयं को नहीं जोड़ पाते, तो यह बतौर फिल्मकार उनकी असफलता होती।

कबीर ने यहां कहा, "यह अच्छी बात है कि दर्शक फिल्म देखकर भावुक हो रहे हैं, क्योंकि इसका मतलब हमारी कहानी काम कर रही है। अगर कोई भावनात्मक रिश्ता नहीं जुड़ पाता, तो हम बतौर फिल्मकार असफल हो गए होते।"

फिल्म की कहानी एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) के इर्दगिर्द घूमती है, जो भटकते हुए गलती से भारत की सीमा में दाखिल हो जाती है। यहां उसकी मुलाकात एक दयालु और दूसरों की परवाह करने वाले व्यक्ति (सलमान) से होती है।

17 जुलाई को रिलीज हुई अपनी फिल्म के बारे में कबीर ने कहा, "मेरे ख्याल से यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें हमें एक सीधे-सादे और प्यारे सलमान की जरूरत थी। यह एक बेहद प्यारी कहानी है। हमने इसे जिस तरह बनाया, यह चीज भी इसे सफल बनाने में कारगर रही।"

End of content

No more pages to load